आरंगपानी निवासी राजू गुप्त बनाये गए बसपा के विधानसभा उपाध्यक्ष।

- बसपा पार्टी की दुद्धी विधानसभा का गठन, कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त।
आशीष कुमार गुप्ता / उमेश कुमार
म्योरपुर- सोनप्रभात , सोनभद्र
म्योरपुर बहुजन समाज पार्टी की सोनभद्र इकाई का बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के निर्देशन में दुद्धी विधानसभा का गठन किया गया है । जिसमे मुख्य रूप से सेक्टर प्रभारी के रूप में बी. सागर द्वारा जिला सचिव के रूप में पूर्व उप सचिव शासन श्री सत्य प्रकाश पंखा एवं दूसरे जिला सचिव के रूप में राजेश कुमार भारती को जिम्मेदारी दी गयी है। वही विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी देवसाय को एवं आरंगपानी निवासी राजू गुप्त को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिसमे महासचिव त्रिभुवन राम एवं विधानसभा कोषाध्यक्ष विजय कुमार एवं बामसेफ का संयोजक राजेश कुमार रावत जी को बनाया गया है जिसमें सभी ने बहन जी का आभार प्रकट किया एवं प्रतिज्ञा किया कि 2022 में पांचवी बार बहन मायावती जी को मुख्यमंत्री बनाना है जिसमें इस नियुक्ति से क्षेत्र के सभी बसपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
इस दौरान मोहन लाल पनिका, धीरेंद्र खरवार, जवाहरलाल मास्टर, डॉक्टर माधव सिंह गौड़, मनोज कुमार गुप्ता, संदीप भारती, हरे राम, मुन्ना कनौजिया, कुणाल कुमार गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, आदि लोगो ने नियुक्ति को लेकर हर्ष व्यक्त किया।
- सोनप्रभात में खबर /विज्ञापन प्रकाशन हेतु सम्पर्क करें- उमेश कुमार- मो0- 9559355256