मुख्य समाचारस्वास्थ्य
सोनभद्र- 20 कोरोना पॉजिटिव नए केस और मिले, संख्या हुई 329

- – हिंडाल्को रेनुकूट में 11 पॉजिटिव
- – शेल्टर हाउस जेल से 3 पॉजिटिव
- – ओबरा से 1 , गुरमा जेल 1 , जेपी कॉलोनी चुर्क से 1 कोरोना पॉजिटिव मिले।
- – 3 नए केस रॉबर्ट्सगंज एमिरती कॉलोनी से मिले।
सोनभद्र- सोनप्रभात
वेदव्यास सिंह मौर्य/आशीष गुप्ता
सोनभद्र जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। 21 जुलाई को आये रिपोर्ट के अनुसार 20 कोरोना पॉजिटिव नए केस मिले हैं, जिसमे सबसे ज्यादा केस म्योरपुर ब्लॉक के रेनुकूट(हिंडाल्को) से सम्बंधित है। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर अब 329 हो गयी है। पॉजिटिव किसी व्यक्ति से सम्पर्क में आने के कारण सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सीएमओ एस0के0उपाध्याय की रिपोर्ट से पॉजिटिव केसों का पुष्टि हुआ।
बताते चले कि जिले में कोरोना का संक्रमण अब गांवो की तरफ भी रुख कर लिया है, जिससे सभी जनपद वासियो में खौफ का माहौल पैदा हो गया है।
सोनप्रभात समस्त जनपदवासियों से सामाजिक दूरी का पालन, हैंडवाश, सेनेटाइजर और मास्क के प्रयोग करने का अपील करता है।
सुरक्षित रहें!
- Click Here to download sonprabhat mobile news application from google play store.