gtag('config', 'UA-178504858-1'); म्योरपुर ब्लॉक का सागोबांध गांव कन्टेनमेन्ट जोन घोषित। - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचारस्वास्थ्य

म्योरपुर ब्लॉक का सागोबांध गांव कन्टेनमेन्ट जोन घोषित।

म्योरपुर – सोनभद्र 

आशीष गुप्ता⁄दिनेश चौधरी 

  • 17 अगस्त को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत दो की रिपोर्ट आयी थी पॉजिटिव।
  •  उप जिलाधिकारी दुद्धी ने आदेश जारी कर दिया दिशानिर्देश । 
  • आज आयी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट संलग्न सूची में  क्रमांक १४ व १५ का किया उल्लेख।

म्योरपुर विकासखण्ड अन्तर्गत सागोबांध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत 2 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से  उप जिलाधिकारी दुद्धी नें तत्काल आदेश जारी कर सागोबांध गांव को कन्टेनमेन्ट जोन घोसित किया है।

                                                                                                      क्रमांक 14 व 15
  • क्या है आदेश पत्र में ? 

कन्टेनमेन्ट जोन घोसित सागोबांध गांव के लिए उप जिलाधिकारी दुद्धी ने जारी आदेश पत्र में उल्लेख किया है, कि सागोबांध में आवागमन को लेकर बैरिकेट किया जाए साथ ही संक्रमित क्षेत्रों में सेनेटाइजिंग का कार्य किया जाए। राउण्ड दि क्लाक कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिया गया है।

बताते चले कि सागोबांध गांव छ०ग० सीमा से सटा हुआ है तथा काफी भीडभाड वाला बाजार क्षेत्र है, दो लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव पाये जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

 

 

 

Tags
Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close