June 23, 2025 4:58 PM

Menu

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जयंती पर हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन।

दुद्धी-सोनभद्र

जितेंद्र चन्द्रवंशी-सोनप्रभात

दुद्धी,सोनभद्र। कचहरी परिसर डॉ राजेन्द्र प्रसाद पुस्तकालय भवन में शुक्रवार को कौमी एकता समिति के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में स्थानीय कवियों ,गीतकारों व शायरों ने भाग लिया।

काव्य गोष्ठी की शुरुआत वनवासी बोली के लोकप्रिय कवि डॉ0 लखनराम ‘जंगली, ने मां की वंदना से किया।इसके बाद अधिवक्ता राकेश श्रीवास्तव ने अपनी पंक्तियों-  “मां के हैं श्रृंगार पिता ,बच्चों के हैं संसार पिता।” जैसी रचना सुनाकर बाहबाही बटोरी।

 

कवियों की प्रस्तुति पर श्रोता मंत्रमुग्ध-

 

अधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा ने  अपनी पंक्तियों “हमने दुनिया में क्या कमाया” — जैसी गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला कवि आसमां बानो ने “हम भारतीय बेटियों को सम्मान चाहिए”  जैसी रचनाएं पढ़ी।

म्योरपुर के धरती से पधारे युवा कवि यथार्थ विष्णु  ने अपनी कविताओं  की पंक्ति “मां भारती का बेटा हूँ, बड़ा गुमान रखता हूँ”  जैसी रचनाएं सुनाई। बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर अपनी कविता की पंक्तियों से   ” ना धरा में रौ है पूछते है सभी जानवर कौन है”   व “हिन्दी की तौहीन अच्छा ना” जैसी पंक्तियों पर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।

अमवार से आए मुकेश मस्ताना ने भी अपनी रचनाएं पढ़ी।कवि मनमोहन मिश्रा ने भी स्थानीय कवियों का जमकर उत्साहवर्धन करते हुए कविता पाठ किया।उन्होंने कहा कि  ”  जो सपना देश ने देखा,उसे सचकर दिखाना है।कमर कस लो युवाओं अब नया भारत बनाना है। ”  जैसी रचनाएं सुनाई।

 

काव्य गोष्ठी में सीमित लोग ही रहे आमंत्रित-

 

कोविड 19 के कारण काव्य गोष्ठी में कम से कम लोगों को आमंत्रित किया गया था, ताकि कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जा सके। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलन कर नगर अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि द्वारा किया गया।

 

इनकी रही उपस्थिति- 

 

इस दौरान कौमी एकता समिति के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, सचिव शिवशंकर गुप्ता , कोषाध्यक्ष मदनमोहन तिवारी, प्रचार प्रसार मंत्री भीम जायसवाल, नन्दलाल एडवोकेट, कमलेश मोहन, अविनाश वाह वाह, अभय सिंह, अरुणोदय जौहरी, वंदना कुशवाहा, उमा गुप्ता, प्रेमचंद यादव, अमरनाथ जायसवाल, विष्णु कांत तिवारी सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।काव्य गोष्ठी का संचालन शिवशंकर एडवोकेट व अविनाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On