June 24, 2025 11:14 AM

Menu

सुई चट्टान में सफाई कर्मचारी नही होने से नाराज ग्रामीणों किया प्रदर्शन।

  • राजस्व ग्राम सुइचट्टान में पहले से तैनात सफाई कर्मचारी का स्थानान्तरण हो जाने बाद गांव में फैला गंदगी का अंबार।
  • गांव में साफ सफाई नही होने के कारण फैल रहा बिभिन्न प्रकार की बीमारियां।
  • विद्यालय की साफ सफाई नही होने से नाराज प्रधानाध्यापिका ने लिखा ग्राम प्रधान को पत्र।

विंढमगंज – सोनभद्र 

पप्पू यादव / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोनप्रभात

विंढमगंज। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार के राजस्व ग्राम सुइचट्टन में बीते एक वर्षो से सफाई कर्मचारी नही होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोगो ने बताया कि यहां पर नियुक्त सफाई कर्मी का पिछले 1 वर्ष पूर्व में ही ट्रांसफर कर दिया गया हैं, तब से गांव में जैसे स्कूल ,हॉस्पिटल,नाली,पीसीसी,हैण्डपम्प व चटी चौराहा की साफ सफाई नही हो पा रहा हैं।जिससे बिभिन्न प्रकार का बीमारिया फैल रहा हैं।

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विद्यालय के अध्यक्ष ने स्कूल में साफ सफाई के लिए ग्राम प्रधान को पत्र लिखकर सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग किया है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस विद्यालय में प्रवासी मजदूर को भी रोका गया था। और अभी तक सेनेटाइज नही किया गया हैं। जिससे कोरोना का भय बना रहता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल में ग्राम पंचायत व विद्यालय के द्वारा पानी की ब्यवस्था किया जा रहा हैं।लेकिन आस पास के कुछ लोगो द्वारा वायरिंग का पाइप,टोटी व अन्य सामग्री को नुकसान पहुचाया जा रहा हैं।और स्कूल के गेट बंद कर देने पर लोग झगड़ा व मारपीट करने पर उतारू हो जाते है।

 

इस प्रकरण से उच्च शिक्षा अधिकारियों को भी अवगत कराया है। जिससे विद्यालय की सूरत ब्यवस्था बना रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On