June 24, 2025 8:13 PM

Menu

पिंक थान पर जॉगिंग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर दौड़ी नारी शक्ति।

  • लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो ने पिंक थान टीम को दी बधाई।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा भी मिशन शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा पर प्रकाश डाला।

 

दुद्धी – सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात

दुद्धी , सोनभद्र – रामलीला मैदान/ टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के मैदान पर ” बिगेस्ट रनिंग इवरी थीम ” के उद्देश्य के तहत गोवा में आयोजित एथलीट्स गोल्ड चैंपियन एम्बेस्डर प्रथम संगीता वर्मा , एम्बेस्डर द्वितीय वंदना कुशवाहा और पिंक थान टीम की 1 माह की कड़ी मेहनत के उपरांत दुद्धी में आज प्रातः 7:00 बजे विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार, नगर के चेयरमैन राज कुमार अग्रहरी द्वारा दीप प्रज्वलन के उपरांत मशाल लेकर एंबेसडर द्वितीय वंदना कुशवाहा एवं संगीता वर्मा एंबेसडर प्रथम द्वारा मशाल लेकर  दौड़ लगाई गई।

इसके उपरांत पिंक थान के बैनर तले रामलीला मैदान से निकलने से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा फीता काटकर पिंक थान रनिंग दौड़ करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर बस स्टैंड दुद्धी से जॉगिंग करते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होकर मा काली मंदिर अमवार मोड़ तक पिंक थान के टीम के साथ कभी दौड़ते नारेबाजी करते पुनः वापस रामलीला मैदान पहुंचे।

रास्ते में जॉगिंग करते व दौड़ते समय चेहरे पर गजब की ऊर्जा का संचार हो रहा था, सड़क के छतों पर महिला सशक्तिकरण नारी जागरूकता मिशन की एक झलक देखने को बेताब रहे नगर निवासी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी और आवागमन अनावश्यक नहीं हो रहा था, यह जन जागरूकता पिंक थान टीम पुनः टाउन क्रिकेट मैदान दुद्धी पर पहुंचे।

तदुपरांत म्यूजिक पर जुंबा एक्सरसाइज जोकिंग और सेल्फ डिफेंस के आत्मरक्षा के गुण को प्रतिभागियों ने अपनी कौशल का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो का बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

साथ में विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बिपिन बिहारी ,सपा के वरिष्ठ नेता जुबेर आलम, अवध नारायण यादव, स्वतंत्र पत्रकार समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार तिवारी, आदि मीडिया साथी का बैज लगाकर सम्मान किया गया। प्रशिक्षण कर्ता रविंद्र सायल किरण मशीन, जिला पंचायत सदस्य किरन कुशवाहा, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह बस नारायण यादव मनीष द्विवेदी महिला आरक्षी किरण पाल आदि लोगों का बैज लगाकर सम्मान किया गया।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On