संकलन- एस0के0 गुप्त “प्रखर”- सोनप्रभात
इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप और हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। आज 10 नवंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं । जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए।

10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:–
- 1885- गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
- 1950: अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
- 1951- अमेरिका में डायरेक्ट डायलिंग फोन सेवा प्रारम्भ हुई।
- 1983- बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
- 1989- जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू हुआ।
- 1994- पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुंचकर अपना कहर बरपाया।
- 1997- वर्ल्ड कॉम और एमसीआई कम्युनिकेशन ने 37 बिलियन में विलय की घोषणा की. यह उस वक्त तक अमेरिका का सबसे बड़ा विलय था।
- 1997- चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
- 2001- भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
- 2004- झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
- 2006- कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
- 2007- एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
- 2008- भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2008- भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
- 2008- सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
- 2008- नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।
10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति –
- ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म 1483 में हुआ।
- मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म 1750 में हुआ।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म 1848 में हुआ ।
- अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स का जन्म 1909 में हुआ।
- राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म 1920 में हुआ।
10 नवंबर को हुए निधन –
- अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि और विचारक इबने अरबी का निधन 1240 में हुआ।
- भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का निधन 1908 में हुआ।
- हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्य लेखक गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन 1931 में हुआ।
- फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का 1970 में देहांत हुआ।
- भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन 1995 में हुआ।
- राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन 2013 में हुआ।

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

