February 6, 2025 8:49 PM

Menu

दुद्धी-: विधायक हरिराम चेरो ने बोधाडीह प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीणों में बाटे 400 मच्छरदानी। 

  • आदिवासी गिरी वासियों के चेहरे पर दिखी मुस्कान।

दुद्धी – सोनभद्र 

जितेंद्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात

दुद्धी सोनभद्र विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोधाड़ीह प्राथमिक विद्यालय पर दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो ने आदिवासी बाहरी क्षेत्र के ग्रामीणों में 400 मच्छरदानीयों का वितरण ग्रामीणों में किया।

ग्रामीणों द्वारा मच्छरदानी पाए जाने पर गजब का उत्साह दिख रहा था, इससे पहले भी कई स्थानों पर लोकप्रिय विधायक के द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया जा चुका है।

मच्छरदानी वितरण के समय मौके पर जिला पंचायत सदस्य मान सिंह गौड़, डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एचआरसी के डायरेक्टर राजन चेरो, अरुण ताड़े,ग्राम प्रधान करहिया रामकिशन चेरो ,ग्राम प्रधान बोधाडीह कुलदीप यादव,जगतनारायण यादव आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On