February 24, 2025 1:11 AM

Menu

अनपरा तापीय परियोजना में नही है मजदूरों की सुरक्षा के उपकरण। – दिनकर कपूर

सोनभद्र- सोनप्रभात

आशीष कुमार गुप्ता-

अनपरा।  (Anpara Thermal Power Project)  ठेका मजदूर यूनियन के जिला मंत्री तेजधारी गुप्ता के साथ हुई दुर्घटना की जांच हेतु आज श्रम बंधु और वर्कर्स फ्रंट के अध्यक्ष दिनकर कपूर ने सीजीएम अनपरा तापीय परियोजना को पत्र भेजा है।

ईमेल से भेजे पत्र में श्रम बंधु दिनकर कपूर ने आरोप लगाया है, कि परियोजना में ठेका मजदूरों की जीवन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। लगातार छंटनी से भी मजदूरों पर काम का दबाब बढ गया है और उन्हें दस्ताने, हैलमेट, रबर के जूते तक नहीं दिए जा रहे है। सुरक्षा उपकरणों को देने और तेजधारी के साथ हुई दुर्घटना की जांच कर दोषी अधिकारी को दण्ड़ित करने की उन्होंने मांग की है।

भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट –

दिनकर कपूर (श्रम बंधु, सोनभद्र अध्यक्ष, यू0 पी0 वर्कर्स) द्वारा पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और अपर श्रमायुक्त पिपरी को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On