June 24, 2025 8:12 AM

Menu

सोनभद्र–धान की खरीद न होने से किसान परेशान, धान खरीद न होने को लेकर नाराज किसानो का प्रदर्शन।

उमेश कुमार / संवाददाता –

बभनी , सोनभद्र –

  • भाजयुमो अध्यक्ष व प्राइवेट कर्मचारियों के बीच घंटों चली नोकझोंक, हटाने की मांग।

बभनी। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत किसानों के हित में संचालित राजकीय धान क्रय केंद्र खाद्य विभाग केंद्र बभनी में किसानों के हित मे बने सुविधा दलालो के भेंट चढ़ रहा है। जिसके चलते सरकार के ओर से मिले सुबिधाओ से वंचित कर दिया जा रहा है, जिसका ताजा मामला बभनी स्थित राजकीय सरकारी गोदाम क्रय केंद्र पर धान लेकर पहुंचे किसान धान खरीद न होने से नाराज होकर प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर करते हुए दिखे।

किसानों की सूचना पर पहुंचे भाजयुमो अध्यक्ष सुधीर कुमार पाण्डेय ने घटना को लेकर तत्काल उपजिलाधिकारी को सूचित कर कार्यवाही की मांग किया है।सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने को लेकर किसान काफी परेशान हैं। सोमवार को राजकीय गोदाम में धान तौलवाने को लेकर कुछ किसानों का सेंटर पर तैनात प्राइवेट कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद धान लेकर आये किसान महेंद्र कुमार पुत्र रामकलाई बरवे,रामेश्वर प्रसाद पुत्र बोधन प्रसाद यादव, रामचरित्र पुत्र सीतल ग्राम पंचायत इकदिरी सहित रामा शंकर पुत्र रामबिलास ग्राम पंचायत घघरा जिन्हें धान बेचने के लिए इस्माई साहब द्वारा 24 नवंबर को समय दिया गया था लेकिन आज विगत कई हफ़्ते बीत जाने के बाद भी किसान को केंद्र का बार बार चक्कर लगाने को विवश होना पड़ रहा है।

किसानों का आरोप था कि कई बार नम्बर लगाने का प्रयास किया लेकिन, नम्बर नहीं मिला। लेकिन, यहां सेंटर इंचार्ज टरकाता रहा। साथ ही जिन किसानों का धान नही लेते हुए दलालो का नंबर लगा दिया गया और किसानों के बात की कहीं कोई सुनवाई न होने पर परेशान होकर मजबूरी वश मजदूरों ने गोदाम परिसर में प्रदर्शन किया।वही कुछ किसानों का धान नम्बर के जरिये तौल की जा रही है। कुछ किसान धान की तौल करवाने महीनों पहले सेंटर पर लाकर रखे हैं लेकिन, पूर्व में चल रहे नम्बर पर धान की तौल हो रही थी। किसानों का कहना था कि उनके धान की खरीद की जाए। नम्बर न होते हुए भी इन किसानों ने क्रय केंद्र के बाहर धान पलट दिए।

 

धान क्रय केंद्र पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि हमे इस्माइ साहब ने धान खरीदनें हेतु नियुक्ति की गई है लेकिन इन्ही प्राइवेट कर्मचारियों के द्वारा किसानों की धान खरीदी न करते हुए उन्हें बार बार केंद्र का चक्कर लगाने को मजबूर किया जा रहा है।
जिसे लेकर ग्रामीणों ने इन दोनों प्राइवेट कर्मचारियों को हटाने के लिए उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए किसानों ने धान खरीदे जाने की मांग की गयी है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On