February 23, 2025 1:48 AM

Menu

ग्राम प्रधान और विधायक प्रतिनिधि द्वारा नौडीहा में बांटा गया कंबल

कमलेश कुमार/आशिष गुप्ता
नौडीहा/सोनभद्र- (सोनप्रभात) 

म्योरपुर विकासखण्ड के नौडीहा गांव में जरूरतमंद ग्रामीणों को ग्राम प्रधान नन्दकिशोर तथा दुद्धी विधायक हरिराम चेरो का प्रतिनिधित्व कर रहे उनके सुपुत्र रंगराजन कुमार के तरफ से कुल 140 कम्बल वितरित किया गया।


कम्बल वितरण के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्सुकता देखा गया। ग्राम प्रधान नौडीहा नन्दकिशोर से प्राप्त सूचना के अनुसार विधायक के तरफ से 80 कम्बल तथा नौडीहा ग्राम प्रधान के तरफ से 60 कम्बल ग्रामीणों में वितरित किये गए। दुद्धी विधायक हरिराम चेरो के व्यस्तता के कारण उनका प्रतिनिधित्व कर रहे रंगराजन कुमार ने ग्रामीणों का हाल-चाल जाना।
वहीं, ग्रामीणों ने आशीर्वाद देते हुए कम्बल के लिए उन्हें धन्यवाद कहा।

इस दौरान गांव के वार्ड सदस्य विंध्याचल, पूर्व प्रधान रामबली, बंशीलाल, बालेश्वर, राजकुमार, सन्तोष कुमार,महेंद्र सिंह, रमेश, मनोज वार्ड सदस्य, देवनारायण शर्मा, राधाकृष्ण, धर्मदेव समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

 

अपने क्षेत्र  के जुड़ी खबरों से  हर पल अपडेट रहने के लिए आज ही अपने  स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिये। सोनप्रभात

Type – Sonprabhat on Google play store

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On