July 22, 2025 2:07 AM

Menu

पंचायत चुनाव 2021-: निर्विरोध चुने जाने पर दस लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी पंचायत को, जिला परिषद में निर्विरोध चुने जाने पर 15 लाख की प्रोत्साहन राशि।

सोनभद्र – सोनप्रभात
डिजिटल डेस्क-

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में निर्विरोध चुनी पंचायतों को पुरस्कार में दस लाख की राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राज्य में कोई भी जिला परिषद निर्विरोध चुनकर आती है तो उसे सरकार 15 लाख की धनराशि प्रदान करेगी। इसी तरह निर्विरोध चुनी पंचायत समिति को पांच लाख दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए यह प्रोत्साहन धनराशि देती है।

25 दिसम्बर मध्यरात्रि से पंचायतें हो रही भंग-

 

वर्तमान ग्राम प्रधानों के खाते आज(25 दिसम्बर) से हो रहे है सीज, एडीओ पंचायत को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। जबकि ब्लॉक प्रमुख के स्थान पर उपजिलाधिकारी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के स्थान और जिलाधिकारी होंगे प्रशासक।

मार्च में त्रिस्तरीय चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है –

 

वार्ड आरक्षण का कार्य फरवरी के अंतिम समय तक पूर्ण करने हेतु युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है। वार्ड आरक्षण पश्चात पंचायत चुनाव मार्च 2021 में होने की पूर्ण सम्भावना जताई जा रही है।

प्रदेश में इस बार फिर से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराए जा रहे हैं। देखना यह है कि इस बार कितनी पंचायतें निर्विरोध चुनकर आती हैं और कितनी जिला परिषदें और पंचायत समितियां यह पुरस्कार झटकने में कामयाब रहती हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On