June 24, 2025 11:05 AM

Menu

भाजपा जिला महामंत्री के आवास पर पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री ने जताया शोक।

म्योरपुर -सोनभद्र

आशीष गुप्ता /प्रशांत कुमार दुबे- सोनप्रभात

म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कुसम्हा में पहुंचे जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सतीश चंद्र द्विवेदी, भाजपा जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार के आवास पर पहुंचकर उनके माता के निधन होने पर शोक व्यक्त किया।

परिवार के सभी सदस्यों से मिलने के बाद उन्होंने सभी को ढांढस बंधाया और उसी दौरान उनके माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है ।जो भी लोग संगठन से जुड़े हुए हैं उनके सुख-दुख में सभी बराबर के साझीदार हैं। और कहा की जीत सिंह खरवार के माता के निधन पर निश्चय ही परिवार के लोग काफी दुखद है। घंटे भर के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के साथ समय बिताया।

इस दौरान मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजीत चौबे, भाजपा अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री चांद प्रकाश जैन, वन्य जीव बोर्ड के सदस्य श्रवण कुमार सिंह गौड़, मोनू जायसवाल ,सोना बच्चा अग्रहरि, पूर्व सांसद श्री छोटेलाल खरवार जी , अभय कुमार, दीपक सिंह, मनोज मिश्र, दिलीप पांडे समेत तमाम संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On