February 6, 2025 1:08 PM

Menu

धान क्रय केंद्र विपणन शाखा दुद्धी का उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने किया निरीक्षण।

  • 👈 क्रय _ विक्रय केंद्र पर 72 किसानों से 3704.80 कुंतल धान खरीद हुई।

दुद्धी- सोनभद्र

जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात

दुद्धी सोनभद्र विकासखंड अंतर्गत धान क्रय केंद्र विपणन शाखा दुद्धी का निरीक्षण करने दोपहर 3: 24 मिनट पर उप अधिकारी रमेंश कुमार पहुंचे। धान क्रय केंद्र निरीक्षण पंजिका पर निरीक्षण कर 72 किसानों से 3704 . 80 कुंतल धान खरीद हुई ,व क्रय विक्रय केंद्र पर 110 किसानों की खरीद हुई इसमें से 2 किसानों का भुगतान हुआ, जिसपर नाराजगी व्यक्त की गई।

समय से भुगतान ना किए जाने के संबंध में डिप्टी आरएमओ से वार्ता उप जिलाधिकारी द्वारा कर धान खरीद का भुगतान जल्द से जल्द कराए जाने  का निर्देश दिया। जिससे किसानों को आर्थिक तंगी का शिकार ना होना पड़े और पूर्ण रूप से सुचिता बनाए रखे जाने व समयाअवधि के अंतर्गत कार्य कर किसानों को पूर्ण रूप से संतुष्ट करने की ताकीद दी।

मौके पर मौजूद क्रय केंद्र के लोगों को विशेष रुप से आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की कोताही अन्नदाता किसान को होने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की बात उप जिलाधिकारी द्वारा कही गई।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On