June 25, 2025 10:31 AM

Menu

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने 72वें गणतंत्र दिवस जिला कार्यालय बैढ़न में मनाया।

  • अनेकता में एकता हमारे गण तन्त्र की खूब सूरती है-रानी अग्रवाल

विन्ध्यनगर – सिंगरौली 

सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोनप्रभात

सिंगरौली/आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष ( सिंगरौली) राजेश सोनी के गरिमामयी उपस्थति में जिला कार्यालय बैढ़न में आज गणतंत्र दिवस एवं झंडारोहण किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संरक्षक अनिल द्विवेदी जी उपस्थित हुए।श्रीमती प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल जनवरी की 26 तारीख को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर देशवासियों का हर्षोल्लास देखने लायक होता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा भारत एक रंग में रंगा नजर आता है। हमारे इस गौरवशाली गणतंत्र का भी एक इतिहास है।देश में संविधान की स्थापना दिवस के रूप में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। भारत में 26 जनवरी 1950 को ही देश का संविधान लागू हुआ था। इस दिन भारत में भारत सरकार अधिनियम (1935) को निरस्त कर नए सविंधान लागू करते हुए नए संविधान को पारित कर दी गई था। उसी के बाद से हर साल 26 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है।

आपको बता दें कि सबसे पहले 26 जनवरी 1929 को लाहौर कांग्रेस अधिवेशन में भारत को पूर्ण गणराज्य का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पेश किया गया था जिसे अंग्रेजों ने नामंजूर कर दिया था। इसके बाद 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने भारत को पूर्ण गणराज्य की घोषणा कर दी थी। संविधान निर्माण की शुरुआत 9 दिसंबर 1946 को हुई थी जिसे बनने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लग गए। 26 नवंबर 1949 को संविधान को सभापति को सौंप दिया गया जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया। हमारा देश संविधान के मुताबिक ही चलता है।

वक्ताओं ने अपने-अपने उद्बोधन में अलग-अलग तरह की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में रखी, कोई महंगाई पर बात की कोई बेरोजगारी पर बात की,कोई प्रदूषण की बात की कोई शिक्षा के बात की कोई स्वास्थ्य व्यवस्था की बात की हर वक्ता का अलग अलग तरह से वक्तव्य रहा।

आज के कार्यक्रम में प्रदेश संगठन सचिव सन्दीप शाह,जिला अध्यक्ष राजेश सोनी, जिला संरक्षक अनिल द्विवेदी,जिला संगठन मंत्री कुंभेस्वर जायसवाल, जिला सचिव दिलीप मिश्रा,जिला महिला विंग अध्यक्ष अनीता सिंह, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष सज्जाद गुड्डू,जिला महिला विंग उपाध्यक्ष सुमित्रा शाह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शाह, उपाध्यक्ष आर के सिंह,यूथ जिलाध्यक्ष अक्षय शाह,नगर संयोजक संजय साह, वार्ड प्रभारी सतीश उप्पल, वार्ड प्रभारी चरणजीत कौर, आराधना द्विवेदी, मोरवा नगर संयोजक फंटू अग्रवाल,फंटू शाह, अनिल शाह,विमल शाह एवं सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On