February 7, 2025 7:35 AM

Menu

निर्माणाधीन छठ घाट निर्माण सामग्री के इंतजार में 3 माह से पड़ा अधूरा, आक्रोश।

उमेश कुमार , सोनप्रभात –बभनी , सोनभद्र –

बभनी। थाना क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड म्योरपुर के नधिरा में विगत तीन माह पहले ब्रम्हबाबा परिसर से सटे तालाब में किनारे पर छठ घाट बनाए जाने को लेकर ग्राम पंचायत निधि से उदघाटन किया गया था।
लेकिन आज तीन महीने बीत जाने के भी छठ घाट का निर्माण कार्य अधूरा है।

आपको बता दें कि नधिरा में लगभग 500 वर्ष पहले प्रसिद्ध मंदिर व पीपल का पेड़ विराजमान हैं, जिसे ब्रम्हबाबा के नाम से जाना जाता है। ऐसे में इस मंदिर परिसर में बनाए जा रहे छठ घाट को लेकर लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। इस छठ घाट पर व्रत करने के लिए आसपास के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जिसके सुंदरीकरण को लेकर छठ घाट का निर्माण कार्य कराया जा रहा था लेकिन विगत तीन महीने से घाट का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है जिसे लेकर आसपास के लोगो मे आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने बताया कि ब्रम्हबाबा परिसर में जाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर से कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा था लेकिन उसमे कइ जगहों पर मिट्टी कम ज्यादा गिराया गया है जिसके चलते भाजपा अध्यक्ष ने बरसात के दिनों में बह जाने के डर को लेकर सड़क में अच्छी तरीके से मिट्टी डालकर दबाए जाने कि मांग किए है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि निर्माणाधीन छठ घाट के निर्माण कार्य मे लोकल घटिया गिट्टी बोल्डर,बालू का प्रयोग कर निर्माण कराए जाने का आरोप लगाकर आसपास के ग्रामीणों ने विरोध किया है और गुणवत्ता युक्त सामग्री निर्माण हेतु उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की गयी है।

ग्राम विकास अधिकारी रामनरायण सिंह गोड़ ने सेलफोन पर बताया कि निर्माण कार्य कराया जा रहा था लेकिन कुछ लोगो ने काम को रोक दिया था इसी कारण से अभी निर्माण कार्य बंद है।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे, भुनेश्वर प्रसाद रौनियार, उमेश कुमार गुप्ता, प्रेमनाथ दुबे, महादेव दुबे, राजकरन, प्रदीप, सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On