February 5, 2025 7:28 PM

Menu

सोनभद्र-: जिला पंचायत सदस्य पद हेतु आवंटित आरक्षण सूची, म्योरपुर और किरबिल के आरक्षित सीटों पर खड़े हुए सवाल।

  • आपत्ति जताने वालो ने सोनभद्र डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया किरबिल और म्योरपुर के जिलापंचायत सदस्य पदों के आवंटित अनन्तिम आरक्षण सूची पर। 
  • अनुसूचित जनजाति महिला सीट आवंटित हुआ है म्योरपुर और किरबिल के जिला पंचायत सदस्य पद पर ।

सोनभद्र – सोनप्रभात
आशीष गुप्ता/ जितेंद्र चन्द्रवंशी- (पंचायत चुनाव 2021 – जिला पंचायत सदस्य)

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 केेे चारो पद ( जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान) के आरक्षण सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है।प्रत्याशियों के मन मुताबिक सीट आ जाने से कई जगह खुशी देखी जा रही है तो वही कई जगह मन मुताबिक सीट ना आने से प्रत्याशी निराश नजर आ रहे हैं।

  • यहाँ देखें आवंटित आरक्षण सूची (जिला पंचायत सदस्य- सोनभद्र) 

अनन्तिम प्रकाशन – आवंटित आरक्षण सूची – जिलापंचायत सदस्य – सोनभद्र
  • म्योरपुर और किरबिल में जिला पंचायत सदस्य पद के आवंटित आरक्षण पर खड़े हो रहे सवाल। 

सन 2015 में दोनों जगह अनुसूचित जनजाति के लिए सीट आरक्षित थी, जबकि जारी किए गए सूची में आरक्षित सीट में 2015 में सामान्य वर्ग के लिए दिखाया गया है जिसे सरासर गलत बताया जा रहा है। सन 2021 में अनुसूचित जनजाति महिला किया गया है जबकि अनुसूचित जनजाति की सीट पहले से था, किरबिल जिला पंचायत 2015 में ही अस्तित्व में आया है, जबकि आरक्षण लिस्ट में 1995 से दिखाया गया है।

प्रस्तावित आरक्षण- 2021

इस आवंटित आरक्षण सीट को लेकर सैकड़ों लोगों में आपत्ति है, आपत्ति जताने वालों में मुख्य रूप से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गुप्ता, राम सजीवन प्रजापति, डॉक्टर सुनील कुमार, अमरेश कुमार प्रजापति, बिहारी गुप्ता, रीचक भारती , गणेश,  मोहन यादव, उत्कर्ष गुप्ता , राम नंदन, शमशेर यादव, विजय कुमार गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, विकास, रामजीत सोनी, श्री राम गुप्ता, सत्यदेव, मोहन, सजीवन प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, अनिल कुमार, शमशेर आलम समेत सैकड़ों लोगों ने आपत्ति व्यक्त किया।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On