gtag('config', 'UA-178504858-1'); विन्ध्यनगर सेक्टर 1 नवजीवन विहार के रहवासियोँ द्वारा महा शिव रात्रि पर्व पर विभिन्न कार्य क्रमों का आयोजन किया गया - सोन प्रभात लाइव
मुख्य समाचार

विन्ध्यनगर सेक्टर 1 नवजीवन विहार के रहवासियोँ द्वारा महा शिव रात्रि पर्व पर विभिन्न कार्य क्रमों का आयोजन किया गया

विन्ध्यनगर – सिंगरौली – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोनप्रभात

विन्ध्यनगर सेक्टर नम्बर एक नव जीवन विहार के रहवासियोँ द्वारा महा शिव रात्रि पर्व पर विभिन्न कार्य क्रमों का आयोजन किया गया , अनेक भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया साथ ही महा देव की बारात की आलौकिक झाँकी पूरे नव जीवन क्षेत्र में निकाल कर शिव पार्वती मन्दिर सेक्टर एक में स्थित शिव पार्वती मन्दिर पर शिव पार्वती विवाहोत्सव का श्रद्धा भक्ति के साथ कार्य क्रम हुआ जिसमें हजारों लोगों ने जयकारे के साथ आनन्दोत्सव मनाया।

आज मन्दिर कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया जिसमे सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक मंडल मे शामिल देव नारायण दुबे, राम ललन प्रजा पति, रोशन सिंह, आशुतोष शुक्ला, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, लाले कुशवाहा ,राजेश सोनी, जय प्रकाश मिश्रा ने बताया यह कार्य क्रम शिव भक्तो के द्वारा हर बर्ष किया जाता है जिसमें सभी रह वासियों का यथा शक्ति योग दान प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close