March 13, 2025 4:39 AM

Menu

गांव में चुनाव आया है – चुनाव विशेष

अनिल कुमार गुप्ता-सोनप्रभात(सोनभद्र)

चल रहा है सियासती दौर अब जंग होने वाला है।
कठिन है ये तय करना कि कौन हमारा रखवाला है।।

देखा तो है सबको हमने इमानदारी शब्द से उबे हैं।
कुछ लोग हैं बिकने को और कुछ शराब में डूबे हैं।।

राजनीति की दुनिया में एक से बढ़कर एक अजूबे हैं।
कैसे पता लगाएं अब हम कि किसके क्या मंसूबे हैं।।

गांव की हर गलियों में जिंदाबाद का शोर होगा।
कैसे हम कहें कि कौन ईमानदार कौन चोर होगा।।

सिलसिला है झूठे वादों का कुर्सी पर बस जोर है।
गरीबी हटाने का देंगे दिलासा फिर तो मातम घनघोर है।।

गरीबों की थाली में आज पुलाव आया है।
लगता है कि गांव में अब चुनाव आया है।।
लगता है कि गांव में अब चुनाव आया है।।

– अनिल कुमार गुप्ता

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On