June 24, 2025 1:52 AM

Menu

पांच नामजद लोगों के खिलाफ म्योरपुर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

  • श्यामचरण/ आशिष गुप्ता
    म्योरपुर-सोनभद्र(सोनप्रभात)

बीती 20 मार्च 2020 की रात युवक अनिल यादव पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 20 वर्ष की चाकू से वार करके हवाई पट्टी रोड गुरुद्वारे के पास हत्या कर दी गयी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद 5 लोगों पर म्योरपुर पुलिस (थानाध्यक्ष रमेशचंद्र) ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
आरोपियों में अखिलेश यादव, सन्तोष यादव, दशरथ यादव, जनविजय यादव तथा राजेश यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सामुदायिक केंद्र भेज दिया गया है।

  • बुझ गया घर का इकलौता चिराग!

मृतक की माँ का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने जल्द से जल्द हत्यारों पर कार्यवाही की मांग की है।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On