पप्पू यादव -विन्ढमगंज,सोनभद्र(सोनप्रभात)
विंढमगंज सोनभद्र- नक्सली गतिविधियों की रोक थाम हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार शुक्रवार को विन्ढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने पुलिस व पीएसी के साथ झारखंड बॉर्डर से सटे ग्राम धूमा व सुखडा मे कांबिंग किया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करने से ग्रामीण भय मुक्त हो रहें हैं। थाना क्षेत्र के झारखंड बॉर्डर से सटे हुए गांवो के आस पास पुलिस के चहलकदमी से झारखंड के लोगों में भी दहसत बना रहता है। आस-पास के गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें। जिससे समय रहते कारवाई किया जा सके। सूचना देने वाला व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस का सहयोग करें। आप लोगों के सहयोग से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
The specified slider is trashed.