June 27, 2025 11:19 PM

Menu

अजीत रावत व शारदा खरवार के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष।

उमेश कुमार -बभनी, सोनभद्र (सोनप्रभात)

बभनी । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव जी ने मोर्चो के क्षेत्रीय अध्यक्षो की घोषणा कर दी है जिसमें से सोनभद्र से अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा से अजीत रावत औरअनुसूचित जनजाति मोर्चा से श्री मती शारदा खरवार को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष बभनी सुधीर पाण्डेय ने कहा कि काशी क्षेत्र के अंतर्गत सोनभद्र में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगो की संख्या ज्यादा है,इसलिए दोनों मोर्चो से सोनभद्र जिले को ज्यादा महत्व दिया गया है।इसी प्रकार किसान मोर्चा से काशीनाथ तिवारी,महिला मोर्चा से नम्रता चौरसिया, युवा मोर्चा से शैलेन्द्र मौर्या,पिछड़ा मोर्चा से अश्वनी पटेल और अल्पसंख्यक मोर्चा से अब्दुल कलाम अन्सारी को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है ।ज्ञातव्य हो कि संगठन की दृष्टिकोण से काशी क्षेत्र में 16 जिले है । इन सभी जिलों के मुखिया के रूप में अपने अपने मोर्चो का विस्तार व कामकाज उपरोक्त अध्यक्ष लोग देखेंगे । इनके मनोनयन पर सुधीर पाण्डेय, विशाल जायसवाल, अमित,सुनील,रमेश कुमार,उमेश कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने मनोनयन को लेकर हर्ष व्यक्त किया व संगठन को आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On