March 14, 2025 5:28 AM

Menu

भाजपा मंडल प्रभारी के सानिध्य में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में किया वृक्षारोपण

 

 

उमेश कुमार , सोनप्रभात –

 

बभनी , सोनभद्र –

बभनी । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड परिसर बभनी में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलदार पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया, वही वृक्षारोपण के दौरान अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बभनी मंडल के प्रभारी दीपक गौड़ जी ने कहा कि हम सभी को मिलकर पेड़ लगाना है तब जाकर पृथ्वी को पर्यावरण से परिपूर्ण रखा जा सकता है।

यह अत्यंत पुनीत कार्य है। इस पवित्र सामाजिक अभियान को सफल बनाने के लिए मैं निकल पड़ा हूँ। आप सब इस कार्य में पूरा सहयोग करें और आप सभी अधिक से अधिक पौधा-रोपण करें, यही मेरे लिये सच्चा उपहार होगा।

वही इस दौरान जन-प्रतिनिधि, अधिकारीयो के साथ सामूहिक रूप से पौध-रोपण किया। सभी ने पौध-रोपण में अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

 

इस दौरान भाजपा मंडल प्रभारी,अनुसूचित मोर्चा रास्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह गौड़ भाजयुमो अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय, ए डी यो पंचायत राम दर्शन यादव, मंडल उपाध्यक्ष जवाहर जोगी समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On