March 14, 2025 1:46 AM

Menu

अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष माननीय राम नरेश पासवान का शक्तिनगर में भव्य स्वागत

 जितेंद्र चंद्रवंशी -दुद्धी, सोनभद्र (सोनप्रभात)

 

 

 

  • 👉 शक्ति पीठ माता ज्वालामुखी मंदिर पर टेका मत्था

 

 

 

 

दुद्धी सोनभद्र।तहसील अंतर्गत शक्तिनगर जनपद सोनभद्र में गत सायं कालीन 6:30 बजे अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष माननीय राम नरेश पासवान का खड़िया बाजार में जोरदार स्वागत गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर किया गया।

तत्पश्चात माता ज्वालामुखी शक्तिपीठ धाम पर मत्था टेक कर दर्शन पूजन उपाध्यक्ष द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं संग किया गया।

 

एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं संग समीक्षा बैठक में जनसमस्याओं के बाबत पूछे जाने पर समस्याओं के निराकरण कराए जाने हेतु पूरी कोशिश किए जाने का आश्वासन दिया गया।

रात्रि विश्राम उपरांत निर्धारित प्रोटोकॉल उपरांत आज माननीय उपाध्यक्ष लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं में एक उम्मीद जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर जगी है जिसका जल्द समाधान आयोग के माध्यम से किया जाएगा ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

 

 

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव वीरेंद्र कुमार पाठक वेद प्रकाश मिश्रा आशीष चौबे बबलू प्रधान राम उग्रह गुप्ता नंदलाल भारती अशोक अग्रहरि गुप्तेश्वर सोने माधुरी मिश्रा संजीव जयसवाल देवेंद्र गुप्ता ध्रुव कुमार कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On