March 14, 2025 5:28 AM

Menu

म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव–आखिरी वक्त में रामदुलारे गोड़ ने वापस लिया पर्चा, मानसिंह गोड़ का ब्लॉक प्रमुख बनना तय।

म्योरपुर – सोनभद्र -: आशीष गुप्ता/ रविकांत गुप्ता – सोन प्रभात

म्योरपुर–भारतीय जनता पार्टी व अपना दल से संयुक्त प्रत्याशी मानसिंह गोड़ आज निर्विरोध म्योरपुर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी है। जानकारी के लिए बता दें कि इस सीट से शुक्रवार को दुसरे प्रतिद्वंद्वी के रुप भाजपा कार्यकर्ता रामदूलार गोड़ ने पर्चा दाखिल किया था लेकिन आज पार्टी कार्यकर्ताओं व आलाकमान के काफी मान मनौव्वल के बाद आखिरी वक्त में उन्होंने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना पर्चा वापिस ले लिया। जिसके बाद मान सिंह गोड़ के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया।  समर्थकों को खबर मिली तो खुशी की लहर दौड़ पड़ी और बधाईयां देने वालों का एक के बाद एक करके तांता लग गया।

इस दौरान सोनाबच्चा अग्रहरी, श्रवण सिंह गोड़, दीपक सिंह, सुजीत सिंह, लालता प्रसाद जायसवाल, गणेश जायसवाल, अमित रावत, रामदुलार गोड़,सुधीर कुमार,समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On