February 6, 2025 2:05 AM

Menu

सकुशल संपन्न हुआ ईद उल- अजहा (बकरीद) की नमाज।

डाला संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र- नगर के जामा मस्जिद में अदीकत के साथ ईद उल अजहा की नमाज पांच लोगों ने पढ़कर अमन शांति के लिए प्रार्थना की, सुरक्षा व्यवस्था में डाला चौकी ईन्चार्ज मनोज कुमार ठाकुर नगर में मय फोर्स डटे रहे |

ईद उल अजहा के नमाज मस्जिद के मौलाना जुबरे आलाम, खजांची यूनुस खान, मुहम्मद जावेद, मुनवर समस्सुद्दीन , मनुवर कुल पांच लोगों ने ही बुद्धवार की सुबह साढ़े सात से आठ के बीच अदा करायी,मौलाना जूबेर आलाम ने बताया की ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम के कुर्बानी की याद के तौर पर ये त्योहार मनाया जाता है, इसी दिन हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बान करने पर राजी हुए थे,तभी से त्योहार कुर्बानी  के तौर मनाया जाता है।

जमा मस्जिद में सरकारी नियमो का पालन करते हुए मस्जिद में पांच लोगों के बीच नमाज अदा हुई, मस्जिद मे नही पहुच पाने वाले नमाजीयों ने घरो में सुबह साढे आठ से नौ बजे बजे के बीच नमाज पढ़ीं गई और नगर के विभीन्न जगहो पर कुर्बानियां घरों मे दी गई। सुरक्षा को देखते हुए इस मौके पर डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, पुनीत सिंह ,रविकान्त यादव, दीपक वर्मा, रहे मौजूद।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On