June 24, 2025 10:45 AM

Menu

चार किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

डाला संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरी – सोनभद्र – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र- स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बस स्टैंड के समीप आज शुक्रवार को पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया।
चोपन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर को मुखबीर द्वारा अवैध गांजा बिक्रेताओं के बारे में जानकारी मिली।

जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने हमराहियो संग मौके पर पहुच गये।जहां से दो लोगो को पकड़ लिया।पकड़े गये लोगो के झोलो की तलासी ली जाने पर उसमें चार किलो गांजा बरामद हुआ।पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गये दोनो ने अपना नाम कादिर पुत्र शाहजहां निवासी सेवा सदन बाडी व दूसरा राज कुमार पुत्र बडकु निवासी डाला चढ़ाई का रहने वाला बताया गया है।दोनो के विरूद्ध सम्बंधित धाराओं में चलान कर दिया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On