दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात
👉निष्ठा व लगन से पार्टी का कार्य करने पर मिलीं बड़ी जिम्मेदारी।
👉भाजयुमो के कंधे पर 2022 के चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी।
दुद्धी सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा भाजपा दुद्धी मण्डल के कार्यकर्ता सुमित सोनी को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ,व गुलशन पटेल को भाजयुमो जिलाकार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर भाजपा दुद्धी मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा दुद्धी डीसीएफ गेस्ट हाउस में स्वागत व अभिनन्दन का कार्यक्रम किया गया।

निष्ठा व लगन से संगठन का कार्य करने पर पदोन्नति भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, वह कार्यसमिति सदस्य के रूप में दोनों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जनपद स्तर पर मिली जिम्मेदारी, 2022 का चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी भाजयुमो पदाधिकारियों के कंधे पर शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा आज इसी क्रम में भव्य सम्मान किया गया,इस दौरान युवा भाजपा कार्यकर्ता कुमार कुंदन ने दोनों नवनियुक्त भाजयुमो पदाधिकारियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया।

मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी!वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी भाजयुमो कार्यकर्ता संगठन के प्रति सदैव कार्य करेंगे तथा भाजपा के रीत नित के प्रति कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

इस कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया!कार्यक्रम में मुख्यरूप से मण्डल कार्यसमिति सदस्य राकेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राफे खान, आईटी विभाग के जिला सह संयोजक भोलू जायसवाल,सोशल मीडिया मण्डल संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह,अभिषेक श्रीवास्तव,सूरज जायसवाल,रजत राज,धर्मेंद्र प्रजापति, सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे! स्थानीय जनता में भी उपरोक्त लोगों के पदोन्नति पर हर्ष जताया है।


Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

