February 23, 2025 9:52 PM

Menu

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर की साफ-सफाई।

डाला संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र- डाला नगर में गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सोनू ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान क्रम में स्वच्छ अभियान जन आंदोलन बन गया है। सभी डाला नगर वासियों से अपील है कि स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।
बताते चलें कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के सुभ अवसर पर गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और सभी कार्यकर्ताओं में मिठाई वितरण के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान को विस्तृत गति प्रदान हो सकें जिसके लिए हर बूथ पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है उसी क्रम में शनिवार दो अक्टूबर गांधी जयंती अवसर पर डाला मलिन बस्ती व शहीद स्थल पर साफ सफाई करते हुए लोगों को सफाई अभियान के तहत संकल्पित कराया गया।

इस दौरान मंडल महामंत्री संदीप सिंह पटेल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष डाला रामा शंकर पासवान कार्यक्रम संयोजक अजय अग्रहरी विशाल गुप्ता, राकेश पासवान विशाल कनौजिया सेक्टर संयोजक राजेश पटेल, मुन्ना भारती, रजनीश पांडे, गोलू, राहुल विश्वकर्मा दर्जनों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On