डाला पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित।

डाला – सोनभद्र / संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरी/ सोन प्रभात

डाला/सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के लाल बत्ती पर आज रविवार को यातायात माह के डाला पुलिस द्वारा आटो चालकों एवं बाइक को यातायात नियमों का पालन करने हेतू जागरूकता अभियान चलाया गया।

चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया की यातायात नियमों का पालन करके सड़कों पर चलने से काफी हद तक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। सड़क पर चलते समय आपका ध्यान रहे, आप किसी के लिए व्यक्ति है और घर के लिए पूरा संसार आपका जीवन अमुल्य है इसलिए अपने साथ साथ दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बरतें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नही करना चाहिए, मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं।यातायात के नियमों में वाहन का फिटनेस करने के बाद ही वाहन चलाएं।

इस दौरान डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ,व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, सिपाही पुनीत सिंह, रविकांत यादव, विशाल कुमार मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On