कुएं में गिरने से 19 वर्षीय युवती की मौत,परिजनों में पसरा मातम।

बभनी – सोनभद्र / उमेश कुमार – सोन प्रभात

बभनी / सोनभद्र– स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरा गांव निवासी 19 वर्षीय युवती रेनू केशरी पुत्री केशरी नंदन की कुए में गिरने से मौत हो गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना उस वक्त की है जब मृतिका अलसुबह भोर में ही घर के पास स्थित कुएं पर पानी भरने गई,परन्तु कुआँ में फिसल कर गिर गयी,भोर का वक्त होने के कारण परिजनों को गिरने की जानकारी नहीं हो सकी,जिसके बाद काफी समय तक पानी मे गिरकर दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गयी, जब पूरे वाकये का पता घर वालों को चला तो सन्न रह गए,घटना की पता चलते ही आसपास के लोग एकत्रित होने लगे जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना सेलफोन के माध्यम से थाने को दिया जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On