- – प्रेम भाई की पुण्यतिथि पर अहिंसात्मक जीवन पद्धति जीने के साथ ,जल जंगल जमीन,और पर्यावरण पर चर्चा।
दुद्धी⁄सोनभद्र– जितेन्द्र चन्द्रवंशी – सोनप्रभात
दुद्धी सोनभद्र तहसील अन्तर्गत सामाजिक संस्था वनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर के विचित्रा महाकक्ष में रविवार को प्रेम भाई के पुण्यतिथि और स्वतन्त्रा के 75 वीं वर्ष गांठ पर दो दिवसीय ग्राम स्वराज्य संम्मेलन के शानदार आयोजन का दीप प्रज्वलित कर किया गया।

चोपन,दुद्धी म्योरपुर ,बभनी ब्लॉक के लगभग तीन सौ ग्रामीणों ने सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए ,जल जंगल ,जमीन ,के साथ पर्यावरण प्रदूषण ,जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि सर्व सेवा संघ के संयोजक और प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक पी वी राजगोपालन ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी जनता आंदोलन करे और और उस आंदोलन के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़े तो हम सबके लिए चिंता का विषय है।कहा कि सरकार का चरित्र अहिंसात्मक होना चाहिए।साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस बल के iबदले चर्चा करने का गुण होना चाहिए।कहा कि देश से iहिंसात्मक आंदोलन को हर हाल में खत्म होना चाहिए।इसके लिए जरूरी है कि सरकार अहिंसा वादी रास्ता अपनाए।। सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ , ने कहा कि बनवासी सेवा आश्रम गांधी के सपनो को मूर्त रूप देने का प्रयास कर रहा है। क्षेत्र के विकास में स्वर्गीय प्रेम भाई के योगदान को भुलाया नही जा सकता है। कहा कि जिले में जल्द ही टॉक्सिलजिकल लैब का निर्माण होगा। अरविंद अंजुम ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को भी गांधी के विचार पर चल कर लूट वाली मानसिकता से बचना चाहिये। शुभा प्रेम ने राज्य मंत्री से आग्रह किया कि एन जी टी के आदेश के पॉलन में टॉक्सिलजिकल लैब के निर्माण की मांग उठायी।

अध्यक्षता कर रहे प0 अजय शेखर ने कहा कि जिस दिन गांधी विचार खत्म होगा उस दिन समाज मे अशांति का माहौल बन जायेगा।हमे स्वराज्य की राह पर चलना ही होगा। मौके पर चंद्रशेखर प्राण , रमेश शर्मा ,ब्लॉक प्रमुख मॉन सिंह,सुधीर , नीलम सिंह, बिंदु बहन, ओंकार पांडेय, देवनारायण,खरवार रामबृक्ष, रामेश्वर प्रसाद,,गणेश जायसवाल, गुड़िया देवी, उमेश चौबे, प्रदीप सिंह विमल भाई, देवनाथ भाई आदि रहे। संचालन शिवशरण सिंह ने किया l
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

















