August 5, 2025 10:08 AM

Menu

दीनदयाल जायसवाल बने जायसवाल समाज के ब्लॉक अध्यक्ष।

सोनप्रभात – आशीष गुप्ता / बभनी – सोनभद्र

बभनी: गुरुवार को जायसवाल समाज द्वारा ग्राम चौना में कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुष्प अर्पण के साथ भगवान की आरती की गई। कार्यक्रम में संरक्षक आशीष जायसवाल ,अध्यक्ष संतोष जायसवाल, उपाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने संगठन विस्तार पर चर्चा किया गया।

कार्यक्रम में चौना के ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल को जायसवाल सेवा मंच बभनी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। त्रिवेणी शंकर जायसवाल को उपाध्यक्ष, रितेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल को महामंत्री,सत्यप्रकाश जायसवाल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। सभी ने समाज के उत्थान व सामुहिक कन्या विवाह कराने का संकल्प लिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On