June 24, 2025 10:49 AM

Menu

“विकास की ओर लिलासी – राज्य मंत्री संजीव गोंड,ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने लोकार्पण के साथ दो महत्वपूर्ण योजना का किया उद्घाटन।”

  • एन आर एल एम शेड के लोकार्पण के बाद खेल मैदान सुंदरीकरण के तहत ग्रीन लेवल खेल मैदान का किया उद्घाटन।
  • – ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर के पूर्व घोषणा अनुसार छठ घाट का किया गया उद्घाटन।
  • – लिलासी में आयोजित एलपीएल (लिलासी प्रीमियर लीग ) का हुआ उद्घाटन।

म्योरपुर / सोनभद्र – आशीष गुप्ता / दिनेश चौधरी – सोन प्रभात

म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत लिलासी गांव में आज पूरा दिन चहल पहल का माहौल बना रहा। लिलासी चौराहा के पास बने न्यू निर्मित एन आर एल एम शेड का लोकार्पण समाज कल्याण अनुसूचित जाति जनजाति राज्य मंत्री संजीव गोंड (विधायक विधानसभा ओबरा) द्वारा किया गया।

ग्राम प्रधान लिलासी रामनरेश जायसवाल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। माल्यार्पण पश्चात, मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता ने किया। खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार योजनाएं बहुत दे रही है आप काम करने के लिए तैयार रहिए। साथ ही सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याण योजनाओं की जानकारी सांझा की। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ब्लॉक म्योरपुर विनय मिश्रा ने लोगों को मनरेगा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी साथ ही आने वाले कई कार्यों के बारे में बताया।

संबोधन के क्रम में ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड ने सभी उपस्थित ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए लोकार्पण और नए कार्यों के उद्घाटन की बाते की, साथ ही आगामी सुविधाओ से ग्रामीणों को लाभान्वित कराने की बात कहते हुए बताया कि उन्होंने पूर्व में ही छठ घाट बनवाने की बात कही थी, जिसका उद्घाटन आज लिलासी में होने जा रहा है।

अनुसूचित जनजाति जाति समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी लोगो का अभिवादन धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में कई नए नए योजनाएं लाकर लोगो को विकास की धारा से जोड़ने का पूरा प्रयास भाजपा के द्वारा आरंभ से किया जा रहा है। साथ ही भ्रष्टाचार विरोधी बाते कहते हुए उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों में भ्रटाचार को बढ़ावा मिला है लेकिन भाजपा के सरकार में भ्रष्टाचार पर पूरा लगाम लगाने का भाजपा सरकार कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की साफ सुथरी छवि बताते हुए कहा कि कोई घोटाला, कोई भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री नेता भाजपा के नही मिल रहे जबकि अन्य सरकारों में कई घोटाले का खुलासा होता था।

एन आर एल एम शेड का लोकार्पण के बाद, लिलासी खेल के मैदान सुंदरीकरण का उद्घाटन किया गया, साथ ही लिलासी प्रीमियर लीग सीजन 4 का उद्घाटन संयुक्त तौर पर किया गया। छठ घाट स्थल पर पहुंच कर छठ घाट का उद्घाटन भी राज्य मंत्री संजीव गोंड, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड द्वारा किया गया।

इस मौके पर शिव नारायण सिंह (खंड विकास अधिकारी, विनय मिश्रा (अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी) , अरुण कुमार वर्मा (ग्राम विकास अधिकारी), आर ०बी० सिंह (टी०ए०), निर्भय सिंह (टी०ए०), रवि कुमार (कार्यक्रम अधिकारी), राकेश श्रीवास्तव (लेखाकार) , ग्राम प्रधान लिलासी रामनरेश जायसवाल, ग्राम प्रधान मधुबन बर्फीलाल, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुराग (बी डी सी), रोजगार सेवक रामसुंदर सिंह, राजेंद्र प्रसाद (बीडीसी जामपानी), रामसेवक यादव, ब्रह्मदेव प्रसाद, संतोष,यज्ञनारायण, राजेश, प्रेमलाल, जितेंद्र जायसवाल, रामदुलार, उज्ज्वल बागची, श्रीपत यादव (सफाईकर्मी) समेत तमाम ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On