June 26, 2025 11:02 PM

Menu

NTPC विंध्याचल के सौजन्य से जरूरत मंदो को मिला कंबल।

  • कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर खिल उठे चेहरे।
  • जरूरत मंद की सेवा एक सच्ची मानवीय सेवा – राम लल्लू वैश्य

विंध्यनगर – सिंगरौली – सुरेश गुप्त ” ग्वालियरी ” – सोन प्रभात

20 जनवरी को नवजीवन बिहार विंध्यनगर के सेक्टर नंबर दो के शासकीय विद्यालय में असहाय व विकलांग जनों को कंबल वितरण का आयोजन संपन्न हुआ ,जिसमे सैकड़ों लोगों ने कम्बल प्राप्त कर आयोजन कर्ता पूर्व वार्ड पार्षद विनीता कुशवाहा एवम NTPC विंध्याचल की इस नेक कार्य के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की।


कार्य क्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सिंगरौली के जन प्रिय विधायक राम लल्लू वैश्य ने असहाय जनों को आश्वत करते हुए विश्वास दिलाया जब भी किसी चीज की आवश्यकता हो आपको उपलब्ध कराना हमारा नैतिक दायित्व है!! इस पुनीत कार्य के लिए पूर्व पार्षद विनीता कुशवाहा की अथक प्रयास एवम इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया!! विशिष्ठ अतिथि नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चंद्र कांत विश्वकर्मा ने इस नेक कार्य के लिए NTPC CSR को बधाई देते हुए कहा ठंड में कंबल वितरण का कार्य एक पुनीत कार्य है !! ऐसे आयोजनों से लोगो की समस्यायों से अवगत व निवारण होता है!! NTPC विंध्याचल से CSR विभाग के अधिकारी कैलाश तिवारी ने विश्वास दिलाया जब भी आवश्यकता हो आप हमे बताए ,आप सभी हमारे परिवार के ही सदस्य है आपको कोई असुविधा या परेशानी होने नही दी जाएगी।


जब कंबल पाकर चहरे पर खुशी समेटे दिव्यांग सारंग प्रसाद कोल,राजाराम,बबुआ राम से पूछा आप कंबल पाकर कैसा महसूस कर रहे है तो सभी ने एक स्वर में बताया हमारी पूर्व पार्षद विनीता जी हमारे लोक प्रिय विधायक राम लल्लू वैश्य तथा विंध्याचल CSR के अथक प्रयास व सौजन्य से इस तरह के आयोजनों से हमे काफी सहयोग मिलता है!!
मंच का संचालन समाजसेवी रमेश कुशवाहा तथा अतिथि गण का माल्यार्पण कर स्वागत पूर्व पार्षद विनीता कुशवाहा ने किया।


इस अवसर पर प्रह्लाद जी साहू, प्रधान अध्यापिका प्रियंका प्रजा पति,विजय कुमार उपाध्याय,राम दास वैश्य, आशुतोष सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार संतोष दुबे, सोन प्रभात न्यूज के ब्यूरो प्रमुख सुरेश गुप्त सहित सैकड़ों लाभार्थी उपस्थित रहे!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On