June 26, 2025 11:31 PM

Menu

उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन (OPS) व्यवस्था होगी बहाल होगी:- अखिलेश यादव

सोन प्रभात – सोशल डेस्क, लेख:- आशीष गुप्ता

  • आज प्रेस वार्ता मे अखिलेश यादव का अहम फैसला।

प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज की सबसे बडी और महत्वपूर्ण फैसला जो समाजवादी घोषणा पत्र में शामिल होने जा रहा है वह यह है कि 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी।

पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाल होगी इसको हम अपने घोषणा पत्र में शामिल करने जा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में जैसे ही बनेगी।

जिसमे अधिकारियों, कर्मियों को सेवानिवृत्त के बाद मासिक पेंशन दी जाती थी। भाजपा सरकार ने नई नियमावली मे पेंशन बंद कर दी थी और एक मुश्त रकम दी जाने लगी।

मुझसे लगातार कर्मचारी संगठनो के नेता मिले और उन्होंने मुझसे पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली करने का आग्रह किया उन्होंने वर्तमान सरकार से भी आग्रह किया लेकिन सरकार ने उनकी एक न सुनी।

हमारी कई अनुभवी एक्सपर्ट्स के साथ बैठक हुई जिसके बाद हमने इसको अपनी मेनिफेस्टो में शामिल करने का फैसला लिया।
मैंने इस संबंध में कर्मचारियों, वित्त विशेषज्ञों से बात कर ली है। एक कॉर्पस बना कर धनराशि की व्यवस्था करने के लिए हम सक्षम हैं।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On