June 25, 2025 10:41 AM

Menu

403 – दुद्धी विधानसभा से इस बार किस पार्टी से कौन प्रत्याशी होगा ? कयासबाजी, बहसबाजी पूरे विधानसभा में जोरों पर।

  • दुद्धी विधानसभा 403 से इस बार किस पार्टी से कौन प्रत्याशी होगा केवल कयास बाजी।
  • पिछले चुनाव में भाजपा की अलाइंस पार्टी अपना दल एस को मिली थी सीट, विजय सिंह गोंड को निकतम वोट से हराकर  हरिराम चेरो ( अपना दल एस) हुए थे निर्वाचित।
  • सपा से विजय सिंह गोंड का चुनाव लड़ना लगभग तय।
  •  भाजपा के उम्मीदवार को लेकर कयास जारी।
  • अपना दल एस देगी प्रत्याशी या भाजपा, सस्पेंस जारी।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – आशीष गुप्ता – सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र। पूरे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है, लेकिन दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से इस बार किस पार्टी से कौन प्रत्याशी होगा अभी केवल कयास बाजी ही लग रहा है। अभी किसी पार्टी ने प्रत्याशियों का पता नहीं खोला है। वैसे यहां पर विधानसभा चुनाव अंतिम चरण में होने वाले हैं।  हर पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत पहले दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में लगा दिया है। अभी तक अंतिम क्षेत्र के विधानसभा सीट से कौन पार्टी का कौन प्रत्याशी होगा यह भी केवल बाजारी चर्चाओं में है। किसी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का राज नहीं खोला है। ऐसे में तमाम पार्टी के प्रत्याशी दिल्ली और लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं।  किसको टिकट मिलेगा किस पार्टी से मिलेगा अनिश्चितता का दौर चल रहा है।

सूत्रों की मानें तो इस बार दुद्धी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना दल में काफी उलट-पुलट होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी से विजय सिंह गौड़ को चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। बसपा का कौन प्रत्याशी होगा यह अभी पता नहीं चल सका है। इसके अलावा अन्य पार्टियों के लिए प्रत्याशी इस बार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा आएंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में कई पार्टियों के प्रत्याशी नए चेहरे आने की संभावना भी व्यक्त किया जा रहा है। वहीं कुछ प्रत्याशी पुराने चेहरे इस बार विधानसभा चुनाव में नजर आएंगे। इस बार चुनाव में कौन प्रत्याशी आएगा चुनाव मैदान में, इसके बाद ही चुनावी गणित का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On