June 26, 2025 5:23 AM

Menu

कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान आज से।

विंध्य नगर – सिंगरौली – सुरेश गुप्त “ग्वालियरी” – सोन प्रभात

  • घर घर चलो अभियान एक फरवरी से 28 फरवरी तक!!
  • नव जीवन विंध्य नगर स्थिति इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर अरविंद सिंह चंदेल ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ!!

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवम नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जनपद सिंगरौली के सभी तहसीलों एवम ब्लॉक स्तर पर घर घर चलो अभियान का शुभारंभ अरविंद सिंह चंदेल (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी,सिंगरौली ( शहर) ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया!! इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेनु शाह ( पूर्व महापौर) ने बताया यह” घर घर चलो” सदस्यता अभियान का कार्य क्रम है लोगो से मिलकर हम कांग्रेस की नीति रीति तथा अपने संकल्प तथा वर्तमान शासन द्वारा वादा खिलाफी के बारे में बता रहे है।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शशि कला पांडेय ने बताया भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बेटियों का घर से निकला दूभर हो गया है हम घर घर जाकर मातृ शक्ति को इस कुशासन से मुक्ति हेतु कांग्रेस में आमंत्रित कर रहे है!! राम लल्लू शाह ( किसान मोर्चा अध्यक्ष) भाजपा द्वारा किसानों के साथ किए गए वादा खिलाफी से अक्रोशित है तो वहीं युवा नेता अजय सिंह , मनोज सिंह, उमेश सिंह चंदेल बेरोज गारी तथा शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर लोगो को घर घर जाकर समझाइश दे रहे है!! वरिष्ठ नेता कुंदन पांडेय जो कि सदैव विस्थापितो की लड़ाई लड़ते रहे है लोगो से कांग्रेस से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कांग्रेस सदैव पीड़ितों के खड़ी थी और सदैव खड़ी मिलेगी!! जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए बताया जनपद सिंगरौली में केवल हवाई घोषणाएं हुई है न आज तक एयर पोर्ट, न मेडिकल कालेज और न ही माईनिंग कालेज का पता है युवाओं को स्थानीय संस्थानों में भी नौकरी नहीं मिल पा रही है नशे का धंधा चल रहा है !! जो भी बड़े संस्थान है सब कांग्रेस की देन है भाजपा शासन ने एक भी कल कारखाने स्थापित नहीं किए है!! आज यहां की जनता कांग्रेस को फिर प्रदेश की बाग डोर सौंपना चाहती है यही मंशा देख कर हम कांग्रेस जन लोगो के घर घर जाकर सदस्यता अभियान चला रहे है!! लोगो में उत्साह है और काफी संख्या में सदस्य बन रहे है!!


इस आभियान में सैकड़ों कांग्रेस जन सहित वरिष्ठ महिला नेत्री बंतो कौर, विद्या पति शाह, जग जीवन लाल शाह, प्रह्लाद शाह शामिल रहे!!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On