March 12, 2025 8:17 PM

Menu

कांग्रेस के प्रत्याशी ने गाजे-बाजे के साथ निकाला रोड शो, उमड़ी महिलाओं की भीड़ 

जितेंद्र चंद्रवंशी -दुद्धी, सोनभद्र (सोनप्रभात)

 

 

  •  दुद्धी को जिला बनाने की मांग होंगी पुरी 

 

 

दुद्धी,सोनभद्र- दुद्धी विधानसभा क्षेत्र 403 अंतर्गत आज कांग्रेस की प्रत्याशी बसंती पनिका के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं का पैदल मार्च दुद्धी नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा जिसमें स्वर्गीय पति रामप्यारे पनिका द्वारा विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी में किए गए कार्यों और उनकी स्मृतियों को ताजा करते हुए नगर भ्रमण के दौरान हाथ जोड़कर प्रत्याशी ने समर्थन में कांग्रेस को वोट करने का पुरजोर अपील किया।

प्रत्याशी के उत्साह को सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं की भीड़ उत्साह के साथ चार चांद लगा रही थी l इस मौके पर गुलाबी साड़ियों में महिलाओं की भारी भीड़ और ढोल नगाड़े की आवाज से नगर का माहौल कांग्रेश प्रत्याशी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा।

 

 

 

जुलूस का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेसी दिग्गज नेता राजेश द्विवेदी, दुद्धी विधानसभा प्रभारी बृजेश तिवारी तिवारी, वेद प्रकाश अग्रहरि, राम मनोहर नोरके, राजकुमारी पनिका , सुनीता पनिका , पुष्पलता कुशवाहा,लालती देवी, हिरमनिया देवी,इमामुद्दीन,जय कुमार, रामहरत,गुलाबचंद, सहित हजारों की भीड़ के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन किया।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On