February 7, 2025 2:16 AM

Menu

सिविल बार चुनाव के विभिन्न पदों पर नामांकन हुए दाखिल।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी/ सोनभद्र|काफी गहमागहमी के बीच आज सिविल बार संघ के नामांकन के पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल किए गए।सिविल बार संघ चुनाव अधिसूचना जारी हो गया है आज मंगलवार को पर्चा खरीद व नामांकन के प्रथम दिन सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी सोनभद्र वर्ष 2022-23 के चुनाव हेतु अध्यक्ष पद हेतु प्रभु सिंह एडवोकेट द्वारा पर्चा खरीदा व नामांकन जमा कर दिया गया।

सचिव पद हेतु मनोज कुमार मिश्रा द्वारा पर्चा खरीदा गया व जमा कर दिया गया तथा गवर्निंग काउंसिल कनिष्क नीरज कुमार व गोविंद कुमार द्वारा पर्चा खरीदा गया व जमा कर दिया गया ,एवमं वरिष्ठ गवर्निंग कॉउंसिल हेतु जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल ,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व विनोद सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु अंजनी कुमार सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु इंद्रेश कुमार सिंह द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी रामजी पांडेय व चैयरमेन वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने बताया कि नामांकन हेतु पर्चा बिक्री व जमा करने हेतु कल अंतिम दिन है| उक्त आशय की जानकारी अधिवक्ता प्रभु सिंह कुशवाहा में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है|

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On