June 25, 2025 7:54 PM

Menu

अध्यापिका के सेवानिवृत्ति विदाई समारोह में फूट-फूट रोया पूरा गांव, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा- “बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं, तो शिक्षक है राष्ट्र के सच्चे प्रहरी।

म्योरपुर, नौडीहा / आशीष गुप्ता/ दिनेश चौधरी – सोन प्रभात

विकास खण्ड म्योरपुर क्षेत्र में वर्तमान शिक्षा सत्र 2021-2022 में शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के अंतर्गत कमपोजिट विद्यालय नौडीहा से सेवानिवृत्त हुई आशा मैडम की विदाई एंव सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस.पी. सहाय सर के द्वारा मां सरस्वती के फोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। विद्यालय की छात्राआें द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुति के साथ अतिथिगणों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बब्बन प्रसाद गुप्ता जी ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि “बच्चे राष्ट्र की धरोहर हैं, तो शिक्षक राष्ट्र के प्रहरी। एक शिक्षित समाज ही देश को सुनहरा कल दे सकता है। हमें विदा हो रहे शिक्षकों के अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता बल्कि वह अपने अनुभव और तजुर्बा से हमेशा लोगों के रास्तों को सुगम बनाते चलते हैं, उनका स्थान समाज में सर्वोत्तम होता है। वे देश को नई दिशा दे सकते हैं। आज आशा मैडम के सेवा काल के योगदान से ही आज इस गांव के सभी लोगों की आंखों से आंसू झलक रहा है यह उनकी समाज के प्रति सच्ची सेवा प्रदर्शित हो रही है।”

इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भावुक गीत गाया जिससे वातावरण काफी भावुक हो गया बच्चे और टीचर सभी के रूदन करने लगे। स्कूल के बच्चे तो जोर जोर से रोने लगे। इस विदाई के कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं ने आशा मैडम को शॉल एंव प्रतीक चिन्ह आदि अनेको भेंट देकर उनको सम्मानित किया गया।

इस विदाई समारोह में पूरा विद्यालय परिवार, पूरा गांव फूट-फूटकर रो पड़ा। अध्यापिका का ऐसा सराहनीय और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य हर शख्स की आंखों को नम कर गया। आपको बताते चलें कि इस विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे हर वर्ष जनपद स्तर पर सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करते हैं। मैडम की सेवानिवृत्त होना भुला पाना गांव वालों के साथ साथ उनके साथ काम करने वालों के लिए मुमकिन नहीं है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने गाजे- बाजे के साथ चलकर उनको उनके घर तक विदाई दिया। बच्चे रोते रोते अपनी ममतामी मैडम को उनके घर तक विदाई दिये।

इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री बब्बन प्रसाद गुप्ता, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल मंत्री गलर राम भास्कर, निर्मला देवी, सर्वेश कुमार, अलोक कुमार,अमित, मनोज,राकेश राय, खुर्शीद आलम, हरवीर सिंह, विनोद गुप्ता, भास्कर यादव, संजय, पारस, बृजमोहन पाल, पंकज, अरुण अवस्थी, रंगनाथ, रमाकान्त, जमादार, पवन सहित सैकड़ों शिक्षक व शिक्षिकाएं और गावँ के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On