June 26, 2025 2:42 AM

Menu

1100 दीप जलाकर हिन्दू नए वर्ष का किया स्वागत।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी/सोनभद्र| शाम ढ़लते ही संकट मोचन मंदिर प्रांगण 1100 दीप मालाओं से जगमगा उठा | वहीं दूसरी और प्राचीन तालाब पर आज दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।विहिप के तत्वाधान में दीप प्रज्वलन प्रज्वलन का कार्य करते हुए हिन्दू नव वर्ष का स्वागत किया गया| दीप मालाओं से बने स्वस्तिक व गर्व से कहो हम हिन्दू है ,हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं व कमल का फूल आकर्षण के केंद्र बने रहे|

नवरात्र के प्रथम दिन के साथ शनिवार का दिन होने से पवनसुत हनुमान के श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किये और घँट घड़ियाल बजाए|

नव वर्ष के स्वागत में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के आयोजन में प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता , नगर अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव , जिला मंत्री पीयूष एडवोकेट , प्रखंड संयोजक सोनू जायसवाल , नगर संयोजक मोहित जायसवाल ,जिला मंत्री विकास जौहरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ,इस मौके पर राजकुमार अग्रहरी ,रविन्द्र जायसवाल धीरज जायसवाल ,मंदिर के महंत कल्याण मिश्र व पुजारी ऋषभ मिश्रा मौजूद रहे|

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On