June 25, 2025 5:50 AM

Menu

हाथी नाला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार।

डाला – संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरि / सोन प्रभात

डाला सोनभद्र- स्थानीय हाथी नाला थाना में दर्ज मुकदमा के वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।


आज शुक्रवार को हाथी नाला थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि थाना में पंजीकृत मु०अ०सं० 17/22 धारा 3 ( 1 ) गैंगेस्टर एक्ट के तहत रामकेश्वर साहू उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र रामलाल साहू निवासी बड़गड़ थाना मोरवा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश को
रमेश यादव प्र० नि० थाना कोन के हुकूम तहरीर के आधार पर बग्घानाला वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग के मोड़ से 26 मई 2022 समय लगभग 2:10 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा० न्यायालय भेजा दिया गया
इस दौरान टीम में उ0नि0 संतोष कुमार यादव का० रविशंकर यादव का० विनोद कुमार सामिल रहें।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On