June 25, 2025 12:19 PM

Menu

लिलासी – किशोर का नीम के पेड़ से लटका मिला शव, घर का इकलौता चिराग बुझा।

लिलासी – सोनभद्र / आशीष गुप्ता – रविकांत गुप्ता – सोन प्रभात

म्योरपुर थाना अंतर्गत लिलासी गांव निवासी सुनील हलुवाई का इकलौता पुत्र सूरज उम्र लगभग 16 वर्ष का शव लिलासी बंदी में नीम के पेड़ सेे गमछेे के सहारेे लटका हुआ मिला।

अलसुबह घरवालों को जब इसकी सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक बीते शुक्रवार को शाम 4 बजे तक सूरज (मृतक)को देखा गया था। इसके बाद रात्रि में देर रात तक पता करने पर भी पता नही चला, शनिवार की सुबह बंदी(जंगल) में ही रह रहे एक युवक के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी म्योरपुर अश्विनी त्रिपाठी अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम  हेतु अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी।

अश्विनी त्रिपाठी ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। बता दे कि मृतक के पिता के चार बच्चों में सूरज इकलौता बेटा था। इस घटना से आस पास वाले स्तब्ध थे, वहीं घरवालों का रो – रो कर बुरा हाल था।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On