June 27, 2025 1:37 AM

Menu

वृहद वृक्षारोपण के तहत भाजपा नेताओं,कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण।

म्योरपुर/पंकज सिंह- आशीष गुप्ता / सोन प्रभात


म्योरपुर स्थानीय कस्बा स्थित बैंक आफ़ बड़ौदा के बगल में बुधवार को भाजपा म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान का कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत फलदार बृक्ष लगाए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने पौध रोपण कर कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर 23 जून से उनके जन्म दिवस 6 जुलाई तक बृक्षा रोपण अभियान भारती जनता पार्टी बड़े पैमाने पर कर रही है। जिसके तहत म्योरपुर मण्डल में बृक्षारोपण किया गया है, उन्होंने कहा कि बृक्ष अगर नही रहे तो पर्यावरण नही रहेगा, पर्यावरण अगर नही रहा तो मानव जीवन की कल्पना नही की जा सकती। एक बृक्ष सौ पुत्र के समान होता है इस लिये जरूरी है बृक्षारोपण उनकी निगरानी की जाए।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरि, सुजीत कुमार सिंह,अमरकेश सिंह,दिनेस गुप्ता,सुरेंद्र चन्द्रवंशी,भोलू जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On