May 13, 2025 2:54 PM

Menu

आजमगढ़ सांसद निरहुआ के भाई विजय लाल यादव का लखनऊ जाते समय हुई कार दुर्घटना।

सोन प्रभात – आशीष गुप्ता (सोशल डेस्क)

आजमगढ़ (Azamgarh) से सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के चचेरे बड़े भाई विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस क्रम में बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। डिवाइडर भी टूट गया। पिछले दिनों हुए लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं। सांसद बनने के बाद उनके परिवार में यह गंभीर मामला सामने आया है।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़े।
  • दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने सोशल साइट्स के माध्यम से दी की जानकारी।
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On