June 25, 2025 9:57 PM

Menu

पत्रकार गोली कांड में सोनभद्र एस पी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, पत्रकार मंडल से की घटना के सम्बन्ध में वार्ता।

 

सोनभद्र- सोनप्रभात -वेदव्यास सिंह मौर्य / आशीष गुप्ता 

सोनभद्र जिले के पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह ने दोपहर में रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में अमरेश पाण्डेय के दुकान पर बृहस्पतिवार को सायं लगभग 8.30 पर दो पत्रकारों पर हुई गोलीबारी स्थल पर पहुंच कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने जल्द खुलासे का दिया आश्वासन।

उन्होंने ने अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल के नेतृत्व में रायपुर थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक से मिलकर वार्ता की। वार्ता को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस बहुत ही मुश्तैदी के साथ काम कर रही है।हम जल्द ही कामयाब होंगे।आप सभी पत्रकार बंधु सुचनाओं का आदान प्रदान के साथ धैर्य से काम करें।

साथ ही रायपुर थाना क्षेत्र की स्थिति के बारे में भी जानकारी लेकर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिए। तत्पश्चात सोन प्रभात संवाददाता वेदव्यास सिंह के आवास पर बैठक की गई। उक्त अवसर पर  वेदव्यास सिंह मौर्य, कुंजबिहारी यादव,राजन गुप्ता, लालबहादुर जायसवाल, सत्यनारायण मौर्य, अवधेश कुमार,राम सुरत गुप्ता, विनय कुमार पाण्डेय, ओमप्रकाश जायसवाल,परसुराम यादव सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On