July 1, 2025 1:48 PM

Menu

गायत्री परिवार,वैश्य महासम्मेलन महिला तथा राष्ट्र सेविका समिति द्वारा संयुक्त रूप से बांटे गए झंडे।

  • तिरंगा हमारी आन, बान, शान – अनीता गुप्ता

विंध्य नगर / सिंगरौली – सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव एवम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन ध्वज रैली का आयोजन किया जा रहा है ,राष्ट्रीय स्तर पर भी बीस करोड़ घरों में ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है राज्य सरकारें तथा जिला प्रशासन भी अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से क्रियान्वन में लगा हुआ है, जिला सिंगरौली में भी हर औद्योगिक संस्थान,समस्त विद्यालय, समाजसेवी संस्थाएं, व्यापार मंडल, पुलिस विभाग तथा राजनैतिक दल सहित महिलाएं भी बढ़ चढ़ भाग ले रही है !! इसी उद्देश्य को लेकर गायत्री परिवार,वैश्य समाज महिला मंडल,एवम राष्ट्र सेविका समिति द्वारा समाज सेविका व उपर्युक्त संस्थाओं की अध्यक्ष श्री मती अनीता गुप्ता के अगुवाई में घर घर झंडा अभियान को गति देने के लिए शहर वासियों को घर घर जाकर जागरूकता एवम ध्वज वितरण का कार्य कर रही है।

इस कार्य को समिति के महिला  सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर नीता विश्वकर्मा,अर्चना मिश्रा,चंद्र कली केशरी, उषा गुप्ता,नीलम कटारे, विजय शाह वाल,सविता केशरी,पूजा केशरी,रेखा वर्मा सहित पचासों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही!! समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनिता गुप्ता ने “ए मेरे वतन के लोगो “सुनाकर अभियान को राष्ट्रीयता से ओत प्रोत कर दिया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On