July 2, 2025 2:11 AM

Menu

गुरु कृपा आश्रम से रात को अचानक लापता हुए 18 बच्चे सुबह मिलें , माता-पिता को किया सुपुर्द।

डाला – सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि – सोन प्रभात

सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट स्थित गुरु कृपा आश्रम में बच्चे की देखरेख कर रहा पालक केयरटेकर मंगलवार की रात्रि नौ बजे 18 बच्चों के साथ आश्रम से कहीं चला गया। पूरी रात खोजबीन के दौरान आज बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे बच्चे आश्रम से 4 किमी दूर गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के पीछे मिले। चोपन पुलिस ने सकुशल सभी को आश्रम पहुंचा दिया। आश्रम के संचालक प्रवीण पांडे ने बताया कि आश्रम में 32 बच्चे यहीं रहकर पढ़ते हैं , वही सुरेंद्र निवासी बागोसोती जो बच्चे की देखरेख करता था मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे शराब के नशे में आश्रम में विवाद कर रहा था उस दौरान में रेणुकूट में था।

सूचना मिलते ही नशे में घूत पालक को मैंने आश्रम से निकल जाने को निर्देश दिया उसको अपनी नौकरी का खोने का डर लगते ही वह आश्रम उन 18 बच्चे को अपने साथ लेकर निकल गया जिनका दाखिला उसी ने कराया था बच्चों की उम्र लगभग 10 से 15 वर्ष के आसपास है बच्चे के जाने की सूचना मिलते ही मैंने पीआरबी 112 पुलिस को सूचना दी घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही चोपन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत व हल्का दरोगा त्रिभुवन राय पुलिस बल के साथ रात में बच्चे को तलाश करते रहे परंतु उनका पता नहीं चल सका सुबह जैसे ही सूचना मिला 11:00 बजे बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है शाम तक बच्चे के माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On