June 26, 2025 10:50 AM

Menu

म्योरपुर रामलीला : ऋषि मुनियों को परेशान करने वाली ताड़का का श्रीराम ने किया वध।

  • नन्हे मुन्हे कलाकारों द्वारा श्रीराम लीला मंचन, मनमोहक लीला खेला जा रहा है।

म्योरपुर/ सोनभद्र – पंकज सिंह / सोन प्रभात

म्योरपुर में चल रहे श्री रामलीला मंचन के तीसरे दिन का खेल ताड़का वध व मरीच सुबाहु वध के साथ सम्पन्न हुआ लीला की शुरुवात विश्वामित्र के आश्रम से होती है विश्वामित्र द्वारा अपने आश्रम में यज्ञ किया जाता है जिसे राक्षसों द्वारा बार-बार विध्वंस कर दिया जाता है राक्षसों का अत्याचार देख विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार पहुंचते हैं दसरथ जी से श्री राम को शिक्षा देने हेतु अपने आश्रम ले जाने के लिए कहते हैं राजा दशरथ द्वारा छोटे छोटे राजकुमार को आश्रम भेजने में संकोच होती है दशरथ जी का संकोच विश्वामित्र मिटाते हैं और उनसे कहते हैं प्रभु राम का अवतार दुष्टों का संहार के लिए हुआ है हे राजन श्री राम को शिक्षा दीक्षा के लिए वन को जाने दें विश्वामित्र का बात मान दशरथ जी राम को शिक्षा के लिए विश्वामित्र के साथ वन को भेजते हैं आश्रम जाने का दो रास्ता होता एक एक रास्ता दो महीने में आश्रम पहुचता है दूसरा रास्ता 2 दिन में लेकिन दो दिन वाले रास्ते मे ताड़का नाम की विशालकाय राक्षसी रहती है जो मनुष्यो को अपना भोजन बनाती है श्री राम विश्वामित्र से 2 दिन वाले रास्ते से जाने को कहते हैं विश्वामित्र द्वारा उसी रास्ते से जाते है रास्ते मे तड़का मिलती है वह विश्वामित्र सहित दोनों राजकुमार को खाने की बात करती है।भयंकर राक्षसी ताड़का श्री राम के हाथों वीरगति को प्राप्त करती है तड़ाका का मौत की खबर सुनते ही मारीच सुबाहु विश्वामित्र के आश्रम पर आकर विश्वामित्र का यज्ञ भंग करने का प्रयास किया जाता हैं यज्ञ की रक्षा करते हुए श्रीराम द्वारा मारीच सुबाहु का भी वध कर दिया जाता है बता दे कि गांव के ही छोटे-छोटे कलाकारों द्वारा बहुत ही मनमोहक ढंग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है इस दौरान श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा,सहकोषाध्यक्ष सन्दीप अग्रहरी, मंडली के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह,अंकित कुमार,रंजन,सुनील,श्यामू, रामु,आदि कलाकार मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On